नई दिल्ली: दीपावली से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा तोहफा दिया है। नगर निगम के 5000 सफाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास हो गया है। अब इन कर्मचारियों को भी वर्ष 2004 से पक्का माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर मिले इस शानदार तोहफ़े के लिए पक्का होने वाले सभी सफ़ाईकर्मियों एवं उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई।
