नई दिल्ली : 100 वर्षीय बुजुर्ग का डाक से मतदान कराने के लिए अफसरों की टीम ने किया 107 किमी का सफर, घर को बनाया मतदान केंद्र

नई दिल्ली।‘लोकतंत्र में एक-एक वोट कीमती होता है’, चुनाव आयोग भी इस बात को भ​लीभांति समझता है और इस दिशा में निरंतर जुटा रहता है। आयोग ने फिर एक बार साबित किया है कि वह हर एक वोट तक पहुंचने के लिए किसी भी मुश्किल परिस्थिति से गुजरने को तैयार है। बुधवार को आयोग के अफसरों की टीम 107 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय करके 100 वर्षीय बुजुर्ग किष्टय्या मदारबोयना के घर उनका मतदान कराने के लिए पहुंची थी।

Related Articles

Latest News