नई दिल्ली। हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह लोकसभा का टिकट कटने की आहट होते ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

नई दिल्ली। हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह लोकसभा का टिकट कटने की आहट होते ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बृजेंद्र सिंह सुबह 11 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास 10 राजाजी मार्ग पर पहुंचे। यहां पहले से ही मौजूद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक और अजय माकन उपस्थिति में खरगे ने सांसद बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Related Articles

Latest News