देहरादून, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जनहित कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लोगों को विभिन्न विभागीय दायित्व सौंपे हैं। इन दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और उनके प्रभावी अनुश्रवण में मदद मिलेगी।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को बताया कि सीएम धामी ने जिन महानुभावों को दायित्व सौंपे हैं, उनमें विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की गई है। ये नियुक्तियां प्रदेश में समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, खेल, पर्यावरण, और अन्य विकासात्मक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से की गई हैं।
हरक सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की जिम्मेदारी दी गई। ऐर्श्वया रावत को उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग का दायित्व सौंपा गया। गंगा बिष्ट को उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद नियुक्त किया गया। श्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की जिम्मेदारी दी गई। शांति मेहरा को उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के पद पर नियुक्त किया गया। भगवत प्रसाद मकवाना को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग का दायित्व सौंपा गया।
हेमराज विष्ट को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के पद पर नियुक्त किया गया। रामचंद्र गौड को अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के रूप में जिम्मेदारी दी गई। पूरन चंद नैलवाल को उपाध्यक्ष, प्रवासी उत्तराखंड परिषद नियुक्त किया गया। रामसुंदर नौटियाल को उपाध्यक्ष, भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया।
सायरा बानो को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के पद पर नियुक्त किया गया। रेनू अधिकारी को अध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद का दायित्व सौंपा गया। रजनी रावत को उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति की जिम्मेदारी दी गई। ओम प्रकाश जमदग्नि को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद के पद पर नियुक्त किया गया।
इसके अलावा, भूपेश उपाध्याय को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद का दायित्व सौंपा गया। कुलदीप कुमार को अध्यक्ष, उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद के रूप में जिम्मेदारी दी गई। ऋषि कण्डवाल को उपाध्यक्ष, सिंचाई सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया। वीरेन्द्र दत्त सेमवाल को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड हतकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के पद पर नियुक्त किया गया। अजय कोठियाल को अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया। श्याम नारायण पाण्डे को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का पद सौंपा गया।
–आईएएनएस
पीएसके/एकेजे