यूपी: स्वादिष्ठ आम चखेंगे नेपालवासी… सोमवार को नेपाल रवाना होगी पहली खेप, तैयारी पूरी

बेमौसम बारिश और अधिक तापमान का आम की पैदावार पर असर पड़ा है। इस बार निर्यात करने के लिए आम तैयार नहीं हो पाया है। इस वजह से खाड़ी व अन्य देशों में निर्यात लेट हो गया है। सोमवार से नेपाल पहली खेप रवाना की जाएगी। इसकी तैयारी निर्यातकों ने मैंगो पैक हाउस के साथ कर ली है।फल पट्टी क्षेत्र में मौसम के विपरीत प्रभाव से अभी आम पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। इसका असर निर्यात पर पड़ा है और लेट हो गया है। जबकि 20 जून से खाड़ी व अन्य देशों में निर्यात शुरू हो जाता है। इस बार भी दुबई, बेहरीन, दोहा, कतर, ओमान व नेपाल आम भेजने के आर्डर निर्यातकों ने ले रखें हैं। लेकिन निर्यात के लिए लखनऊ, उन्नाव, हरदोई समेत अन्य फल पट्टी जिलों में आम नहीं खरीद पाए हैं। इधर, रहमान खेड़ा में मैंगौ पैक हाउस की तैयारी भी पूरी है। लेकिन, प्रोसेसिंग की शुरुआत नहीं हो पाई है। ऐसे में रविवार को करीब 8 टन आम पैक हाउस में आएगा। जो हॉट वाटर ट्रीटमेंट करके सोमवार को नेपाल भेजकर निर्यात की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद खाड़ी देशों में 5 जून से आम भेजा जाएगा। 1 जून से स्थानीय बाजार में भी पूरी तरह से डाल का पका दशहरी आ जाएगा।

जापान के लिए आम निर्यात की मिल सकती स्वीकृति

उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से पूर्व में मानक पूरे न होने पर जापान का निर्यात रोक दिया गया था। जापान में वेपर हीट ट्रीटमेंट समेत अन्य प्रोसेसिंग के मानक है। इसमें सुधार किया गया। इसके बाद मार्च 2026 में जापान से आए दल ने भारत से आम खरीदने के लिए लखनऊ, तिरुपति और मुंबई व अन्य राज्यों में संचालित मैंगो पैक हाउस का ऑडिट किया है। मशीनों का परीक्षण, प्रोसेसिंग, सर्टिविकेट, उत्पादन, खरीद, धुलाई, प्रोसेसिंग, वेपर ट्रीटमेंट, गामा परीक्षण से लेकर पैकिंग तक की जांच की थी। ऑडिट के दौरान सभी मानक पूर्ण मिले थे और दल ने सहमति जताई थी। यदि मंत्रालय से स्वीकृति मिली तो निर्यात का रास्ता साफ हो जाएगा।

Related Articles

Latest News