Tuesday, February 10, 2026

नेहा भसीन ने पति समीर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर


मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। सिंगर नेहा भसीन ने इंस्टग्राम पर पति समीर उद्दीन के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह उनके सॉन्ग ‘फुरकत’ के म्यूजिक और वीडियो डायरेक्टर हैं।

नेहा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की। फोटो में नेहा और समीर एक-दूसरे को पकड़कर खड़े हुए हैं और एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं।

‘धुनकी’, ‘स्वैग से स्वागत’ और ‘चाशनी’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर नेहा ने कैप्शन में लिखा, “म्यूजिक डायरेक्टर, वीडियो डायरेक्टर, एडिटर और मेरा प्यार समीर उद्दीन… पिक्चर हमारे पहले शॉट से ठीक पहले ली गई थी।”

उनका लेटेस्ट सॉन्ग, ‘फुरकत’ दर्द, सेपरेशन और एकतरफा प्यार के बारे में है। इसकी शूटिंग महाराष्ट्र में हुई।

सिंगर के साथ ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 2 की विजेता सौम्या कांबले भी शामिल हैं। गाने में वह बेली डांस करती नजर आ रही हैं।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News