Tuesday, February 24, 2026

ससुर पर था नीतू कपूर का सीक्रेट क्रश, 'कॉफी विद करण' में किया खुलासा


मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान और नीतू कपूर ‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड में पार्टी और अपने सीक्रेट क्रश के बारे में बात करती नजर आएंगी।

वे पुरानी यादों से भरे खुलासे करते हैं और बॉलीवुड की अनकही कहानियों पर चर्चा करते हैं।

शो में जीनत ने खुलासा किया कि वह पार्टी नहीं करती हैं।

करण जौहर ने जीनत से उनकी डेटिंग लाइफ के बारे पूछा, इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “नो कमेंट्स”

करण जौहर ने नीतू कपूर से उनके सीक्रेट क्रश के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने ”शशि कपूर’ का नाम लिया।

हैरान होकर करण जौहर ने कहा, ‘आपका अपने अंकल पर क्रश था?’

बता दें कि शशि कपूर ऋषि कपूर के चाचा थे। इस रिश्ते से शशि, नीतू के चाचा ससुर लगते हैं।

कॉफी विद करण सीजन 8 डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News