पिछड़ा वर्ग आयोग ने बंगाल में आबादी के विपरीत पिछड़े वर्गों की राज्य सूची में मुस्लिम जातियों को अधिक संख्या में अधिसूचित किए जाने का संज्ञान लिया है और आयोग ने बंगाल में मूल ओबीसी जातियों के अधिकारों की सुरक्षा को भी गंभीरता से लिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए बंगाल सरकार द्वारा प्रस्तावित 87 नई जातियां हैं जिनमें 78 मुस्लिम एवं मात्र 9 हिन्दू जातियां शामिल हैं।
