Somalia Ship hijacked सोमालिया में जहाज बीते दिन हाईजैक हो गया था जिसके बाद उसपर भारतीय सेना कड़ी निगरानी रख रही है। सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर चालक दल में 15 भारतीय सदस्य भी शामलि हैं। भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ संचार स्थापित किया गया है।
