नकुल मेहता का हॉलिडे एल्बम 'गाजर का हलवा, बटर टोस्ट, सर्दियों की धूप और लविंग हग' से भरा


मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। एक्टर नकुल मेहता ने अपने परिवार के साथ खुशी, जैम, गाजर का हलवा, कॉफी, सर्दियों की धूप और हग से भरे दिनों की तस्वीरें साझा की है।

नकुल को ‘इश्कबाज’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’, ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ और अन्य में उनके काम के लिए जाना जाता है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पहाड़ों की वादियों से हॉलिडे एल्बम शेयर किया। तस्वीरों की सीरीज में, नकुल को लेंस के लिए स्माइल करते देखा जा सकता है।

एक तस्वीर में उनके बेटे सूफी ने बेहद प्यारी ड्राइंग बनायी है। इनके अलावा, तस्वीरों में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जानकी पारेख की मुस्कुराती हुई तस्वीर, कैंडी फ्लॉस की एक तस्वीर, कुछ करीबी दोस्त, खाना, कपल की एक रोमांटिक तस्वीर और एक किताब है।

पोस्ट को एक्टर आयुष्मान खुराना ने लाइक किया।

नकुल ने जनवरी 2012 में सिंगर जानकी से शादी की। कपल का एक बेटा सूफी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें अब से पहले ‘नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड 2’ में देखा गया था। जानकी को ‘फेयरी फोक’ और ‘हॉस्टल डेज़’ के लिए जाना जाता है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News