सूदखोरों से परेशान प्रापर्टी डीलर ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले बेस अस्पताल और फिर डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के स्वजन का आरोप है कि सूदखोरों ने दोगुने पैसे मांगने का दबाव बनाया और नई स्कूटी भी जब्त कर ली थी।