उत्तराखंड के नैनीताल में उस वक्त बड़ा सड़क हादसा हो गया जब अधौड़ा से हल्द्वानी को जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है।
