Prayagraj : शहर में स्ट्रीट लाइटों का जिम्मा नगर निगम स्वयं उठाएगा। सितंबर के दूसरे सप्ताह से नगर निगम पूरी सक्रियता से कार्य शुरू कर देगा। टीम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके पहले स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी चार कंपनियों के हाथ में थी। 2017 के अनुसार शहर में 80 वार्डों में 60 हजार स्ट्रीट लाइट अलग-अलग चार कंपनियों की ओर से लगाई गई है। इसमें से 15 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट पिछले कई महीनों से खराब है। शिकायत करने पर कंपनियों की ओर से समाधान के बजाय एक दूसरे की स्ट्रीट लाइट होने की बात कह कर अपना-अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। इस तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम सितंबर से शहर के 72 वार्डों में लगी सभी स्ट्रीट लाइटों का रख रखाव करेगी।
