Wednesday, February 11, 2026

मुंबई, : शिल्पा ने अपनी बेटी समिशा के साथ ‘कन्या पूजन’ किया

मुंबई:  अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मंंगलवार को अष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन किया। शिल्पा ने अपने आवास पर की गई पूजा की एक झलक शेयर की, जिसमें उनकी बेटी समिशा की मनमोहक झलक देखी जा सकती है। शिल्पा के इंस्टाग्राम पर 3.24 करोड़ फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने कन्‍या पूजन की एक रील शेयर की, जिसमें उन्‍हें समिशा के पैर धोते और चूमते हुए देखा जा सकता है। इस रील में अभिनेत्री अपनी बेटी की आरती करती नजर आ रही हैं। वहीं समिशा को गुलाबी लहंगा-चोली पहने अपने पालतू कुत्ते के साथ सोफे पर बैठे देखा जा सकता है।

Related Articles

Latest News