Thursday, February 12, 2026

मुख़्तार अंसारी को पड़ा दिल का दौरा, हालत बिगड़ी


बांदा (उत्तर प्रदेश), 28 मार्च (आईएएनएस)। यहां की जेल में बंद पूर्व सांसद व बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी की तबीयत दिल का दौरा पड़ने से बिगड़ गई है। सूचना मिलने पर बांदा के डीएम व एसपी जेल पहुंचे। उनके निर्देश पर मुख्‍तार को आनन फानन में बांदा के मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल ले जाया गया।

जेल के एक अधिकारी के मुताबिक, मुख्‍तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल काॅलेज अस्‍पताल ले जाया गया।

सूत्रों की मानें तो पेट में गैस व यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के कारण दो दिन पहले भी पूर्व सांसद को मेडिकल काॅलेज अस्‍पताल जे जाया गया था।

विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News