Syed Jafar join BJP कमलनाथ के करीब नेता सैयद जाफर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। सैयद जाफर मप्र कांग्रेस के महासचिव के साथ मीडिया पैनलिस्ट रहे हैं। आज मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में जाफर ने भाजपा की सदस्यता ली। सैयद जाफर ने इससे पहले अपने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल को बदल दिया था।
