MP Election 2023: राहुल गांधी ने जबलपुर में की गुप्त बैठकें, सतना में कहा- सरकार आते ही जाति की गड़ना कराएंगे

सतना. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तूफानी दौरे कर रहे हैं. उन्होंने 10 नवंबर को जबलपुर में कई संगठनों के साथ गुप्त बैठकें कीं. इसके बाद वे जबलपुर से सतना पहुंचे. उन्होंने यहां बीटीआई ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज हर युवा कह रहा है कि वह बेरोजगार है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके लोग कुली बनने पर मजबूर हैं. मैं कन्याकुमारी से कश्मीर 4000 किमी तक पैदल चला. बहुत सारे लोगों से बात की. हर वर्ग से मिला. इस दौरान में दो सवाल पूछता था. क्या कर रहे हो, कितना पढ़े हो. जबाव मिलता था इंजीनियरिंग की है, डॉक्टरी की है.

Related Articles

Latest News