मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां ओबीसी निर्णायक भूमिका में हैं। यही कारण है कि पार्टी ने इस बार 64 प्रत्याशी OBC दिए हैं। कांग्रेस ने सरकार बनने पर जाति आधारित गणना कराने की गारंटी दी है। यह दावा किया जा रहा है कि पहले जिन गारंटियों के आदेश जारी होंगे उसमें यह भी शामिल होगी।
