भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी की लिस्ट जारी कर चुकी है। लिस्ट में कई नेताओं की उम्मीदवारी को लेकर विरोध होना शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भोपाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर हुजूर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता एमपी में तीन सीटों के प्रत्याशी बदले जाने पर विचार करने की मांग कर रहे हैं। इसमें सुमावली, शिवपुरी और पिछोर सीट शामिल है।
