MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा की तैयारी गति पकड़ती जा रही है। सूची घोषित करने में भाजपा अभी कांग्रेस से आगे है। अब भाजपा अपने प्रत्याशियों को जीत का मंत्र भी देगी। पहले सेशन में मंगलवार को दूसरी ओर तीसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों को टिप्स दिए गए और फीडबैक लिया गया। इसके बाद बाकी प्रत्याशियों को बुलाया जाएगा।
