MP Election 2023 BJP Candidate List मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीन समर्थकों को टिकट दिया गया है लेकिन वहीं दो समर्थकों के टिकट कटे हैं। ग्वालियर के भितरवार सीट पर कई दिग्गज नेता दावेदारी जता रहे थे लेकिन यहां से सिंधिया समर्थक मोहन सिंह का नाम तय किया गया है।
