मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि राज्य में माहौल बहुत अच्छा है। हमें लोगों के फोन आ रहे हैं कि जनता के बीच चुनावों को लेकर बहुत उत्साह है। इस बीच जब उनसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो उन्हें यह कह कर नजरअंदाज कर दिया कि अरे भाई छोड़ो अखिलेश अखिलेश।
