मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को रवींद्र भवन में विधानसभा चुनाव के लिए अपना वचन पत्र जारी किया। वचन पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, और कांग्रेस वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में वचन पत्र का विमोचन किया गया। इस वचन पत्र में कांग्रेस ने 59 मुद्दों को शामिल किया है, जो जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें 1290 वचन हैं और 101 मुख्य गारंटियां हैं। वचन पत्र के सात सेक्टरों में किसान, युवा, महिला, आस्था, सामाजिक न्याय, कर्मचारी, और परिवार को बांटा गया है। कमलनाथ ने बताया कि उन्हें इस वचन पत्र के लिए नौ हजार सुझाव मिले थे, जिसके बाद वह और उनकी टीम एक साल की मेहनत से इसे तैयार किया है। पिछली बार, कांग्रेस ने 112 पन्ने के वचन पत्र में 973 घोषणाएं की थी।
