मोजाम्बिक के राष्ट्रपति ने हरित विकास देखने के लिए छिंगहाई-शीत्सांग पठार का दौरा किया


बीजिंग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चापो चीन की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए राजधानी पेइचिंग पहुंचे। पेइचिंग पहुंचने से पहले, चापो ने हुनान और छिंगहाई प्रांतों का दौरा किया था।

छिंगहाई की अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने नई ऊर्जा कंपनियों का दौरा किया और चीन के हरित विकास की उपलब्धियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा। चापो ने कहा कि वे मोजाम्बिक के हरित विकास में चीन के अनुभव को लागू करेंगे और दोनों पक्षों के बीच अधिक सहयोग की आशा व्यक्त करते हैं।

2,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित छिंगहाई-शीत्सांग पठार पर कदम रखते हुए, राष्ट्रपति चापो ने छिंगहाई में एक ‘हरित’ यात्रा शुरू की। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा और हरित कंप्यूटिंग पावर डिस्पैच सेंटर का दौरा किया और फोटोवोल्टिक मॉड्यूल के लिए पूरी तरह से स्वचालित बुद्धिमान उत्पादन लाइन का भ्रमण किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जहां भी गए, उन्होंने चीन के ‘हरे-भरे पहाड़ों और स्वच्छ जल’ के बीच पाए गए विकास के रहस्यों को रिकॉर्ड करने के लिए अपने फोन और नोटबुक निकाले।

राष्ट्रपति डैनियल चापो ने कहा कि मैं इस अवधारणा से पूरी तरह सहमत हूं कि ‘स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़ अमूल्य संपदा हैं।’ स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़ ही वास्तविक धन हैं। मोजाम्बिक के लिए, हम स्वच्छ ऊर्जा को बेहतर ढंग से विकसित करने के तरीकों का पता लगाने के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और हम मोजाम्बिक को अफ्रीका में स्वच्छ ऊर्जा के लिए एक आदर्श देश बनाना चाहते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News