Friday, February 13, 2026

छिंगमिंग महोत्सव की छुट्टी के पहले दिन 2 करोड़ से अधिक लोगों ने की पूजा और सफाई


बीजिंग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन का पारंपरिक छिंगमिंग महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय से मिली ख़बर के अनुसार देश भर में 57,600 अंतिम संस्कार सेवा एजेंसियां ​​हैं, जो कब्र की सफाई की सेवाएं प्रदान करती हैं, जिन्होंने कब्र की सफाई की सेवाओं के लिए कुल 2 करोड़ 47 लाख 30 हजार से अधिक लोगों का स्वागत किया।

उनमें से 1 करोड़ 71 लाख 29 हजार 700 लोगों ने हरित और कम कार्बन विधि के तरीके से कब्र की सफाई की, जो कब्र की सफाई करने वाले लोगों की कुल संख्या का 69.26% है। 4 अप्रैल को देशभर में कुल 1,309 ऑनलाइन कब्र की सफाई के प्लेटफॉर्म ने 18 लाख 82 हजार 800 लोगों के लिए ऑनलाइन कब्र की सफाई सेवाएं प्रदान की। कुल 4 लाख 47 हजार 300 कर्मचारियों ने कब्र की सफाई सेवाओं के लिए गारंटी का कार्य किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News