Moradabad News: अभद्र टिप्पणी के मामले में गुरुवार को कोर्ट में हाजिर होने आईं जयाप्रदा ने दैनिक जागरण से बातचीत की। कहा कि कई माह से वह अस्वस्थ थीं। उनकी मां का भी देहांत हो गया है। इस सदमे से वह बाहर आतीउसी दौरान उनकी भाई की तबीयत खराब हो गई। भाई के इलाज के लिए वह कई माह से विदेश में थीजिसकारण कोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं आ सकी।
