मुरादाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद में भीम राव अम्बेडकर पुलिस अकादमी के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 510 करोड़ रुपये की विश्वविद्यालय समेत 112 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे । पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया है।
