महीनों बाद होर्मुज स्ट्रेट से दक्षिण कोरिया के दो और जहाज गुजरे

[ad_1]

1782535852 76 20260530002

सियोल, 27 जून (केसरिया न्यूज़)। अमेरिका और ईरान में शांति समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आवागमन बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में महीनों तक फंसे रहने के बाद दक्षिण कोरिया के दो और जहाज होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरे हैं।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी ने कहा, “दक्षिण कोरियाई शिपिंग कंपनियों की ओर से संचालित दो जहाज, जो होर्मुज स्ट्रेट के अंदर इंतजार कर रहे थे, अब जलडमरूमध्य से गुजरने के बाद सामान्य रूप से आगे बढ़ रहे हैं।”

ये उन 26 दक्षिण कोरिया से जुड़े जहाजों में शामिल थे, जो फरवरी के आखिर में ईरान की ओर से जलमार्ग में शिपिंग रूट बंद करने के बाद वहां फंस गए थे। इनमें से पहले दो जहाज तनाव के दौरान ईरान की मदद से स्ट्रेट से निकल गए थे, जबकि बाकी जहाज इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद एक-एक करके जलमार्ग से निकल रहे हैं।

हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया से जुड़े तीन जहाज अभी भी फंसे हुए हैं, जिनमें ‘एचएमएम नामु’ भी शामिल है। इस ईरान के मिसाइल हमलों में नुकसान पहुंचा था और दुबई के एक बंदरगाह पर उसकी मरम्मत की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, कुल 43 दक्षिण कोरियाई क्रू सदस्य अभी भी जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं, जिनमें दक्षिण कोरियाई जहाजों और विदेशी झंडे वाले जहाजों पर सवार लोग शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि उसने जहाजों को जलमार्ग से सुरक्षित रूप से गुजरने में मदद करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर रियल-टाइम मॉनिटरिंग की और राजनयिक व नेविगेशन सहायता प्रदान की।

बीते दिनों होर्मुज स्ट्रेट से निकले दो जहाजों पर दक्षिण कोरिया के चार क्रू सदस्य सवार थे, लेकिन इनमें से कोई भी जहाज दक्षिण कोरिया नहीं जा रहा है।

इसी बीच, दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए ईंधन उत्पादों की अधिकतम कीमतों में कटौती की। साथ ही, वित्त मंत्री ने महंगाई को और नियंत्रित करने के लिए साल की दूसरी छमाही में बिजली और गैस की दरों को स्थिर रखने का वादा किया।

वित्त मंत्री कू यूं-चेओल ने अर्थव्यवस्था से जुड़े मंत्रियों के साथ बैठक के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जब तक उपभोक्ता कीमतें पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जातीं, तब तक यह कैप सिस्टम लागू रहेगा।

वित्त मंत्री ने कहा, “सरकार मिडिल ईस्ट और दक्षिण कोरियाई अर्थव्यवस्था में हो रहे घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रही है। इसके साथ ही, वर्तमान में लागू आपातकालीन उपायों में चरणबद्ध तरीके से बदलाव होंगे।”

–केसरिया न्यूज़

Related Articles

Latest News