विश्वकर्मा जयंती पर राज्यमंत्री का सपा पर हमला, बोले- कहने और करने में बहुत अंतर, हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है

वाराणसी, 17 सितंबर। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी, बेरोजगारी, एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार और रोजगार से जुड़े अखिलेश यादव के बयानों पर उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत अंतर है। हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी है और अभी और देने जा रही है। हमारी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।

पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसी दिन सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

छुट्टी से ज्यादा जरूरी भगवान विश्वकर्मा को जानना
अखिलेश यादव की ओर से विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी घोषित करने और रिवर फ्रंट पर मंदिर बनाने के वादे पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि छुट्टी का कोई खास मतलब नहीं है। ज्यादा जरूरी यह है कि लोग भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानें, उन्हें पढ़ें और उनके विचारों को आगे बढ़ाएं।

बेरोजगारी के आरोप को किया खारिज
अखिलेश यादव के बेरोजगारी से जुड़े बयान पर राज्यमंत्री ने कहा कि आज देश के युवा वाराणसी से वडनगर की बाइक यात्रा पर निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर और कर्मस्थली वाराणसी को जोड़ने वाली यह यात्रा बड़ा संदेश दे रही है।

सपा-बसपा सरकारों में भ्रष्टाचार आम था
एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार के साढ़े नौ वर्ष हो चुके हैं। इस दौरान कोई मंत्री या विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार आम बात थी।

अखिलेश यादव के रोजगार देने के वादे पर राज्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी है और अभी और देने जा रही है। कहने और करने में बहुत अंतर है। हमारी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। अखिलेश यादव की सरकार में क्या हुआ और क्या नहीं हुआ, यह सभी जानते हैं।”

राहुल गांधी को बताया अखिलेश का आका
यूपीआई भुगतान प्रणाली को लेकर अखिलेश यादव की आलोचना पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि वह विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी उनके आका हैं। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी विरोध करेंगे तो अखिलेश यादव भी विरोध करेंगे। इससे हमारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता और योजनाओं को लगातार लागू किया जाता रहेगा।

hansraj

Related Articles

Latest News