Tuesday, February 17, 2026

Met Gala 2023 से प्रियंका चोपड़ा का लीक हुआ फनी वीडियो, देख हो जाएंगे लोटपोट


Image Source : PRIYANKA CHOPRA
Priyanka Chopra Funny Video Leaked From Met Gala 2023

निक जोनस ने एक फनी वीडियो शेयर किया है ये क्लिक प्रियंका चोपड़ा के ‘मेट गाला 2023’ (Met Gala 2023) पार्टी के बाद की है। वीडियो को प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने टिकटॉक पर शेयर किया था। इसमें प्रियंका को दोजा कैट (Doja Cat) की नकल करते हुए दिखा जा सकता है, जो मेट गाला के एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान ‘म्याऊ’ कहती हैं। ‘मेट गाला 2023’  में प्रियंका चोपड़ा ने हाई स्लिट ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आईं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन से बनाई गई इस ड्रेस में एक्ट्रेस ने बालों को बांधकर एक यूनिक लुक दिया था और हाथों में व्हाइट ग्लव्स और गले में डायमंड नेकलेस पहना हुआ था।

फैंस ने किया कमेंट –


वीडियो में निक काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। दोनों कार में बैठे नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रियंका रेड शर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। निक प्रियंका चोपड़ा से उनके ड्रेस के बारे में सवाल पूछता है और एक्ट्रेस अपने जवाबों में बस ‘म्याऊ’ कहती हैं। ये मजेदार वीडियो उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है और फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने वीडियो पर कमेंट किया, “मुझे आप लोगो से प्यार हो जाएगा!!” कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में हंसने वाले इमोजी के साथ इस पर प्रतिक्रिया दी।

इस लुक में दी श्रद्धांजलि –

रैपर-सिंगर डोजा कैट ने कार्ल लेगरफेल्ड को उनकी पसंदीदा बिल्ली ‘चौपेट’ के लुक वाले थीम से श्रद्धांजलि दी थी। वह कैट ईयर हुड के साथ एक सफेद गाउन में थी और यहां तक कि उसके चेहरे पर बिल्ली वाला मेकआप किया था। रेड कार्पेट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने केवल ‘म्याऊ’ कहा इस वजह से वह ‘मेट गाला 2022’  में चर्चा में रही। तब थीम ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ थी और ड्रेस कोड “कार्ल के सम्मान में” था। 

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट –

इसी बीच, प्रियंका और निक जोनास ने ‘मेट गाला 2023’ के लिए मैचिंग ड्रेस पहनी थी। प्रियंका सीरीज ‘एंडिंग थिंग्स’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें-

‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की स्क्रीनिंग पर ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन के साथ इस फेमस टीवी एक्ट्रेस ने दिए पोज, देखें तस्वीरें

ps2 box office collection day 4: ऐश्वर्या राय की ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, चार दिन में फिल्म ने करोड़ों का आंकड़ा किया पार

इस फेमस कोरियोग्राफर ने किया सुसाइड, मौत से पहले शेयर किया इमोशनल वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Related Articles

Latest News