Sunday, February 15, 2026

Met Gala 2023: इस दिन होगा मेट गाला इवेंट, जानिए कब और कहां होने वाला है टेलीकास्ट


Image Source : MET GALA 2023
Met Gala 2023

Met Gala 2023: कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनिफिट या मेट बॉल के नाम से भी मेट गाला इवेंट (Met Gala) को जाना जाता है। यह इवेंट हर साल स्प्रिंग की शुरुआत में न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाता है। हर साल इस कॉस्टयूम इवेंट कई भारतीय सेलेब्स भी नजर आते हैं। अपने लुक से सभी को एक बार फिर से ये भारतीय सितारे तैयार हैं। जानें कब और कहां ‘मेट गाला 2023’ टेलीकास्ट होने वाला है। 

ये सेलेब्स कर चुके हैं शिरकत –

इस साल का मेट गाला इवेंट 1 मई, 2023 को मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिवंगत जर्मन फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड (Designer Karl Lagerfeld) को सम्मानित करने को लेकर थीम होगी। हमेशा की तरह यह वार्षिक कार्यक्रम काफी धमकेदार होने वाला है। हर साल यहां दुनिया भर के सेलेब्स शिरकत करते हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर ईशा अंबानी तक सभी अपनी प्रेजेंस इस इवेंट में दर्ज करवा चुके हैं। 

कब और कहां होने वाला है टेलीकास्ट –
हालांकि, अगर आप ‘मेट गाला 2023’ (Met Gala 2023) के रेड कार्पेट इवेंट को देखना चाहते हैं तो आप 1 मई, 2023 को शाम को आयोजित इस  इवेंट को लाइव देख सकते हैं। इस साल वोग रेड कार्पेट इवेंट की लाइव स्ट्रीम होने वाली है। रेड कार्पेट इवेंट की लाइव स्ट्रीम वोग की वेबसाइट पर शाम 6:30 बजे ET से शुरू होगी। आप इसे ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।

भारतीय सेलेब्स –
खबरों के मुताबिक, इस बार आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी ‘मेट गाला 2023’ का हिस्सा बन सकती हैं। 

इवेंट होस्ट –
मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट इवेंट को  Michaela Coel, Penélope Cruz, Roger Federer, Dua Lipa, और Anna Wintour द्वारा होस्ट किया जाएगा। 

मेट गाला 2023 थीम –
मेट गाला 2023 थीम को दिवंगत जर्मन फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड ‘कार्ल के सम्मान में’ ड्रेस कोड के साथ ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ (Karl Lagerfeld: A Line of Beauty) के थीम पर होने वाली है। यह उम्मीद की जाती है कि नाओमी कैंपबेल, लिली-रोज डेप और कारा डेलेविंगने सहित लेगरफेल्ड भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

ये भी पढ़ें-

YRKKH Upcoming Spoiler: अभिमन्यु और अभिनव के बीच होगी जुबानी जंग, अभीर के लिए अक्षरा बनेगी वकील

अनुष्का शर्मा ने पति विराट और इस क्रिकेटर के साथ मिलकर बनाया बैंड, नाम सुनकर छूट जाएगी हंसी

Chatrapathi: ‘बरेली के बाजार में’ टूटेगी सैंडल, नुसरत भरूचा ने गाने के टीजर में लगाया ग्लैमर का तड़का

 

 

 

Latest Bollywood News





Source link

Related Articles

Latest News