यूपी की हॉट लोकसभा सीट बनी मेरठ, अरुण गोविल के साथ संगठन के नेताओं ने डाला डेरा; जल्द पहुंचेंगे योगी-मोदी

अचानक ही मेरठ-हापुड़ सीट को लेकर भाजपा बेहद सतर्क हो गई है। प्रत्याशी की घोषणा के बाद से ही मेरठ सीट को लेकर पार्टी की रणनीति तेजी से बदल गई है। भाजपा के घोषित प्रत्याशी रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिर्फ पहुंचे ही नहीं हैं बल्कि उन्होंने यहां डेरा डाल दिया है।

Related Articles

Latest News