जलगांव में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोग घायल


मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के जलगांव में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका हुआ है, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

केमिकल फैक्ट्री में पहले धमाका हुआ, इसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में सिलेंडर की वजह से ब्लास्ट हुआ जिसके बाद आग लग गई।

इस बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

–आईएएनएस

एसकेपी/


Related Articles

Latest News