Friday, February 13, 2026

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल


भोपाल, 26 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व विधायक शशांक भार्गव सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के समक्ष विदिशा के पूर्व विधायक शशांक भार्गव, रायसेन के जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, विदिशा नगर अध्यक्ष सुरेश मोतियानी, कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रघुवंशी, पंचायती राज विभाग के अध्यक्ष दीवान किरार, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राठौर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। भाजपा में छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके


Related Articles

Latest News