पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उन्होंने 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया है। वे 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री रहे। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है।
