Monday, February 23, 2026

मनीषा रानी को मिले 'आर' अक्षर से सजे खूबसूरत गिफ्ट


मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर्सनैलिटी मनीषा रानी, जो सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की कंटेस्टेंट हैं, को ‘आर’ अक्षर और दिल से सजे कुछ गिफ्ट्स मिल रहे हैं।

नए एपिसोड में, मनीषा ने एक सीक्रेट का खुलासा किया है जो काफी गुदगुदाने वाला है।

रिहर्सल के बीच, मनीषा को ‘आर’ अक्षर और दिल से सजे कुछ गिफ्ट मिल रहे हैं। इवेंट्स के एक मजेदार मोड़ में, मनीषा ने होस्ट ऋत्विक धनजानी को एक तकिया देकर हैरान कर दिया, जिस पर उनकी तस्वीर थी।

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम मनीषा ने अपने अनोखे अंदाज में ऋत्विक को डेट पर चलने के लिए कहा।

‘महा संगम में महा संग्राम’ एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में परफॉर्म करने की चुनौती दी गई थी। जोड़ियों का फैसला जजों की तिकड़ी फराह खान, अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा द्वारा किया गया था।

‘झलक दिखला जा’ सोनी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News