Sunday, February 15, 2026

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मारा गया आदमखोर तेंदुआ


श्रीनगर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में दो नाबालिग लड़कियों को मारने वाले आदमखोर तेंदुए को मंगलवार को गोली मार दी गई।

वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिस तेंदुए ने पिछले 20 दिनों में खानसाहिब और सैमसन इलाकों में दो लड़कियों को मार डाला था, उसे बडगाम जिले के हरवान इलाके में गोली मार दी गई।

तेंदुए ने एक नाबालिग लड़के पर भी उसके घर के पास हमला कर घायल कर दिया था।

अधिकारियों ने कहा, “आदमखोर के हमलों के बाद, बडगाम के उपायुक्त ने तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए थे। यहां के लोग लगातार भय में जी रहे थे।”

–आईएएनएस

एसकेपी/


Related Articles

Latest News