गोमती नदी में चलेगा आलीशान टूर‍िस्‍ट क्रूज, एक साथ 200 लोग कर सकेंगे सैर

एलडीए ने गोमती पर टूरिस्ट क्रूज संचालन के लिए आरएफपी आमंत्रित किया था। कोलकाता की कंपनी मेसर्स बालाजी सेल्स एंड पूर्णिमा इंटरप्राइजेज का चयन किया गया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, क्रूज का निर्माण 16 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिसका पूरा खर्च कंपनी उठाएगी। क्रूज का संचालन शुरू होने पर कंपनी को प्रतिवर्ष 16 लाख रुपये एलडीए को राजस्व के तौर पर मिलेंगे।

गोमती नदी में जुलाई से आलीशान टूरिस्ट क्रूज चलेगा। क्रूज पर एक साथ 200 लोग सैर कर सकेंगे। इसमें कांफ्रेंस हॉल, वीआईपी लाउंज, डिजिटल स्क्रीन व ओपन रेस्टोरेंट आदि की सुविधा मिलेगी। हनुमान सेतु के पास रिवर फ्रंट पर क्रूज का निर्माण चल रहा है। क्रूज पर सैर के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये टिकट प्रस्तावित है। लंच, डिनर व बुफे आदि की सुविधा के लिए अलग से भुगतान करना होगा।

क्रूज की लंबाई 45 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसमें एक बार में 200 लोग सवार होकर नदी की सैर कर सकेंगे, जो 30 से 45 मिनट में एक चक्कर पूरा करेगा। क्रूज के बेसमेंट में आधुनिक कांफ्रेंस हाल, डिजिटल स्क्रीन व वीआइपी लाउंज होंगे। ऊपरी हिस्से में ओपन रेस्टोरेंट की भी सुविधा होगी। टूरिस्ट क्रूज पर कैप्टन समेत पांच मरीन क्रू-मेंबर्स तैनात होंगे।

Related Articles

Latest News