28 और 29 अक्टूबर की रात आंशिक चंद्रग्रहण लगने वाला है। 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण के बाद महीने की दूसरी खगोलीय घटना है। यह चंद्र दृश्य यूरोप एशिया ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका उत्तरी अमेरिका उत्तर/पूर्व-दक्षिण अमेरिका प्रशांत अटलांटिक हिंद महासागर आर्कटिक और अंटार्कटिका सहित विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देगा। सरकारी एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ग्रहण कुल 1 घंटा 19 मिनट के लिए लगेगा।
