लखनऊ: यूनिवर्सिटी ने M.Ed, LLM और BVA परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर किए घोषित, देखें पूरी लिस्ट

 लखनऊ विश्वविद्यालय ने एम.एड, एलएलम, बीलिबएससी, बीवीए और बीएफए की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। संबंधित कॉलेजों के विद्यार्थी लवि की वेबसाइट के माध्यम से अपना परीक्षा केंद्र देख सकते हैं।

परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से इसकी सूची जारी क दी गई है। एम.एड के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय, रामा महाविद्यालय चिनहट, गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज आलमबाग, दयानंद बछरावां डिग्री कॉलेज रायबरेली, आरएमपी पीजी कॉलेज सीतापुर और एएनडी टीटी कॉलेज सीतापुर शामिल है। इन केंद्रों पर 19 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं।

बीलिबएससी

इस पाठ्यक्रम की परीक्षा के लिए सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय, कालीचरण पीजी कॉलेज चौक, रजत गर्ल्स डिग्री कॉलेज चिनहट, आईटी कॉलेज, डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय लखीमपुर खीरी, श्री राम भजन सिंह महाविद्यालय खीरी और दयानंद बछरावां डिग्री कॉलेज रायबरेली शामिल हैं। इन केंद्रों पर नौ कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा देंगे

बीवीए और बीएफए के केंद्र

विश्वविद्यालय ने इसके लिए छह केंद्रों की सूची जारी की है, जिनमें लखनऊ विश्वविद्यालय ओल्ड कैंपस, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज फैजाबाद रोड, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, श्री कृष्ण दत्त एकेडमी वृंदावन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय लखीमपुर खीरी और रायल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज खीरी शामिल हैं।

लवि में होंगी एलएलएम की परीक्षाएं

लवि ने एलएलएम परीक्षा के लिए अपने यहां सेंटर बनाया है। इसमें लवि के साथ शिया पीजी कॉलेज और सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

Related Articles

Latest News