लखनऊ: पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर संयुक्त मोर्चा ने आज से चार दिनों के लिए चारबाग में प्रदर्शन शुरू किया है। रेलवे, राज्य, शिक्षक, और केंद्रीय सरकार के कर्मचारी भी इस धरने में शामिल हैं। पहले दिन से ही भूख हड़ताल के साथ धरना शुरू हुआ । अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 2024 के चुनाव से पहले रेल कर्मचारी चक्का जाम करेंगे।
