लखनऊ: प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ के कई क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण के दौरान स्थिति की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों को साफ सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ मेयर सुषमा खरकवाल,उत्तरी विधानसभा लखनऊ के विधायक डॉक्टर नीरज बोरा और क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद थे, सरकार का उद्देश्य है कि दीपावली पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने से बीमारियों को कम किया जा सकता है
