लखनऊ: भीषण गर्मी की शुरुआत, पारा 42°C पहुंचा:बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह, पानी और ORS साथ रखें

सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। पछुआ हवा भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इससे पारा अभी और बढ़ेगा। दिन में तेज धूप के साथ हवा चलती रहेगी। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बिना जरूरी काम के घर के बाहर न निकलें। अपने साथ पानी और ORS लेकर चलें।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा। दिन के साथ में रात का पारा भी सामान्य से अधिक रहेगा। कल अधिकतम आर्द्रता 50 फीसदी और न्यूनतम 16 फीसदी दर्ज हुई थी। आर्द्रता घटने से मौसम लू चलने की ओर जा रहा है।

लखनऊ में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में अब तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी अपने अधिकतम स्तर 24 डिग्री दर्ज हुआ। इससे रात में खूब गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी रविवार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार हो जाएगा।

कम बारिश का अनुमान, खेती पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग के ताजा दीर्घकालिक पूर्वानुमान के मुताबिक, साल 2026 में उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार कई वैश्विक मौसम कारक बारिश को प्रभावित कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी गोलार्द्ध और यूरेशिया में सर्दियों और बसंत के दौरान बर्फ का फैलाव सामान्य से थोड़ा कम रहा है।

हिंद महासागर में अभी तटस्थ स्थिति है, जो मानसून के अंत तक सकारात्मक रूप ले सकती है। इसके बावजूद प्रशांत महासागर में चल रही कमजोर ला-नीना स्थिति जून तक खत्म होकर तटस्थ हो जाएगी।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद मानसून के दौरान अल-नीनो जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका है, जो आमतौर पर भारत में बारिश कम करती हैं। यही वजह है कि मौसम विभाग ने यूपी और लखनऊ में इस बार कुल मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह

पछुआ हवा के असर से अभी और बढ़ेगा पारा

लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तापमान में अभी और बढ़त की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क पछुआ हवा का असर बढ़ने और महाराष्ट्र श्रेत्र में प्रति चक्रवात के असर से पारा में बढ़त की संभावना बनी हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं की दिशा बदलेगी और आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इससे बढ़ते तापमान पर थोड़ा ब्रेक लगेगा। फिलहाल, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, केवल गर्मी के तेवर थोड़े नरम पड़ सकते हैं।

Related Articles

Latest News