Lucknow News : डीजीपी प्रशांत कुमार ने पांच अप्रैल को अलविदा की नमाज कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न कराए जाने के लिए विस्तृत निर्देश दिये हैं। सभी जिलों में शांति समितियों के सदस्यों तथा धर्मगुरुओं के साथ निरंतर संवाद कर शांति-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता का पूरा अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जाए।
