लखनऊ:मुख्यमंत्री ने सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी:प्रदेशभर से 1008 श्रद्धालु कर रहे यात्रा

यह यात्रा शाम 4:30 बजे गोमती नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 00507 के जरिए रवाना हुई। 21 अप्रैल सुबह 6:00 बजे सोमनाथ स्टेशन पहुंचेगी। श्रद्धालु सोमनाथ पहुंचकर महाआरती, रुद्राभिषेक, भजन संध्या, प्रवचन, लाइट एंड साउंड शो जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

24 अप्रैल को वहां से वापसी के लिए ट्रेन रवाना होगी और 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगी। इसमें प्रदेशभर से 1008 यात्री सफर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।

लखनऊ से सोमनाथ तक आस्था और संस्कृति को जोड़ने वाली सोमनाथ यात्रा का आज शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाई।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली जा रही इस यात्रा का मकसद उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को सीधे सोमनाथ धाम से जोड़ना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा, खानपान और यात्रा प्रबंधन को लेकर प्रशासन और रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट है।

Related Articles

Latest News