Sunday, February 22, 2026

लखनऊ : मंत्रियों और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री 11 फरवरी को रामलला के दर्शन करेंगे


लखनऊ, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी राजकीय विमान से जाएंगे, मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से अयोध्या पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल एवं विधान मंडल के सदस्यों द्वारा श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जहां पूरी योगी सरकार प्रभु श्रीराम के मंदिर में नतमस्तक होगी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को ठुकरा दिया।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में विधान भवन से सुबह आठ बजे से मंत्रिमंडल के मंत्रीगण एवं विधानमंडल के सदस्यों को लेकर 10 लग्जरी बस अयोध्या के लिए रवाना होगी।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News