लखनऊ: मारुति सुजुकी ठेके के नाम पर कंपनी निदेशक से 2.99 लाख की ठगी, दर्ज कराया मुकदमा

लखनऊ में एक कंपनी निदेशक को मारुति सुजुकी प्लांट में ठेका और नौकरी दिलाने के नाम पर 2.99 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया।

चौक इलाके में रहने वाले कंपनी निदेशक सुदेश मिश्रा से जालसाजों ने ठेका और बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई। आरोप है कि जालसाजों ने मारुति सुजुकी के मानेसर हरियाणा स्थित प्लांट में 1500 सिक्योरिटी गार्ड की आपूर्ति का ठेका दिलाने का लालच दिया था। पर, रुपये लेने के बाद भी काम नहीं मिला। पीड़ित ने चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चौपटिया रोड निवासी सुदेश मिश्रा के मुताबिक वह भूतपूर्व सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा. लि. नामक कंपनी के निदेशक हैं, जो विभिन्न संस्थानों में मैनपावर सप्लाई का कार्य करती है। 22 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर रनधीर सिंह नाम के व्यक्ति ने काल कर खुद को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, मानेसर (हरियाणा) प्लांट का अधिकारी बताया।

जानकारी विश्वसनीय लगने पर सुदेश मिश्रा ने 23 मार्च को अपने और कंपनी के कर्मचारियों महेंद्र कुमार दीक्षित, हिमांशु दीक्षित और सूर्याशु साहू के खातों से कुल 2.99 लाख रुपये यूपीआइ के माध्यम से आरोपित द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए।

Related Articles

Latest News