IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते

IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दोनों ही टीमें अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही।

दिल्ली कैपिटल्स ने 57% मैच जीते

IPL में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले खेले गए। इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली। IPL 2025 में इन दोनों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स जीती। लखनऊ में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 2 बार DC और एक बार LSG को जीत मिली।

टीम अपडेट- डकेट ने नाम वापस लिया

DC- दिल्ली ने कन्फर्म किया है कि इंग्लैंड के बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में करुण नायर या पाथुम निसांका को केएल राहुल के साथ ओपनिंग मिल सकती है। लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। वे अप्रैल

Related Articles

Latest News