Lok Sabha Elections स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी राजनीतिक पार्टी के एलान के बाद कहा कि देश में अराजकता का माहौल है लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उनकी पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना अनिवार्य हो गया है कि भाजपा को हराया जाए। उनकी पार्टी का एकमात्र इरादा आईएनडीआई गठबंधन को मजबूत करना और बीजेपी को हराना है।
