Friday, February 13, 2026

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 4 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए


मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची में महाराष्ट्र में चार और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।

कांग्रेस ने नागपुर में विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है और भंडारा-गोंदिया में प्रशांत वाई पडोरे को उम्‍मीदवार बनाया है।

रामटेक (एससी) में रश्मि एस. बर्वे और गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी) में नामदेव डी. किरसन चुनाव लड़ेंगे।

हाल ही में, कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अपने 8 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की थी। अब तक कुल 12 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा क्षेत्र हैं, जो देश में यूपी के बाद दूसरे स्थान पर हैं। महा विकास अघाड़ी के अन्य सहयोगियों जैसे शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने अभी तक अपने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News